अब गांव की बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर ! फ्री में सीखें ब्यूटी पार्लर और दर्जी का काम, अपना कारोबार शुरू करने का सुनहरा मौका


बरेली, 12 मई। युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के तहत ब्यूटी पार्लर और दर्जी ट्रेड में निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया है। जिला ग्राम उद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद बरेली के ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक अभ्यर्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से यह विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
योजना के अंतर्गत ब्यूटी पार्लर ट्रेड में 50 तथा दर्जी ट्रेड में 25 अभ्यर्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि प्रशिक्षण के बाद वे अपना खुद का उद्योग या व्यवसाय आसानी से स्थापित कर सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र पिपरौला शाहजहाँपुर, तहसील, ब्लॉक अथवा जनपद स्तर पर प्रशिक्षार्थियों की सुविधा के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क और अनावासीय होगा।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के समय आधार कार्ड, राशन कार्ड या परिवार आईडी, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी।
अधिकारियों के अनुसार लाभार्थियों का चयन स्कोर कार्ड के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी https://khadi.mectoi.com/⁠� लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks