बहेड़ी पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ शातिर को दबोचा


बरेली । थाना बहेड़ी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक गन्ने के खेत के पास अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मो. रिजवान निवासी मुदिया जागीर, थाना देवरनियां को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध तमंचे के बल पर लोगों में डर पैदा कर अपराध करता था। आरोपी के खिलाफ थाना बहेड़ी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks