
बरेली । सुभाष नगर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी फौजी पति ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। इतना ही नहीं, उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल गमछा भी बरामद कर लिया गया है।
प्रभारी सुभाष नगर सतीश कुमार के मुताबिक मुकदमा अपराध संख्या 248/26 धारा 103(1) और 61(2) बीएनएस के तहत आरोपी भारत सिंह यादव उर्फ फौजी पुत्र धनपाल सिंह निवासी ग्राम मल्लापुर थाना मूसाझाग जनपद बदायूं को पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी गीता यादव की गला घोटकर हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा भी बरामद कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि बरामदगी की कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया है।