अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, वांछित आरोपी गिरफ्तार

ई-रिक्शा लूटकर फरार हुआ आरोपी, भमोरा पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

बरेली । थाना भमोरा पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का सफल अनावरण करते हुए वांछित आरोपी को चोरी किए गए ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार 30 मार्च 2026 को ग्राम कीरतपुर स्थित सोमपाल के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसकी पहचान चन्द्रप्रकाश निवासी आशपुर थाना आंवला के रूप में हुई। मामले में मृतक के पिता वीरपाल की तहरीर पर थाना भमोरा में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या का आरोपी सन्नू उर्फ मुकेश निवासी बदायूं हाल निवासी गणेशनगर थाना सुभाषनगर बरेली है। आरोपी ने हत्या के बाद मृतक का ई-रिक्शा भी चोरी कर लिया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

बीती 6 मई की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को सरदारनगर-लंगूरा रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतक का चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक का उसकी पत्नी से संबंध हो गया था, जिससे वह रंजिश रखने लगा था। घटना वाले दिन वह चन्द्रप्रकाश को ई-रिक्शा से अपने साथ ले गया और दोनों ने कई जगह शराब पी। बाद में विवाद बढ़ने पर आरोपी ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। इसके बाद वह ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks