कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के विरोध में व्यापारियों ने उठाई आवाज

राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र , कीमतें वापस लेने की मांग

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की ओर से कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र भेजकर गैस सिलेंडरों के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लेने की मांग की है।
संगठन के जिला अध्यक्ष अकरम खान ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग, मिठाई एवं बेकरी व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसके कारण छोटे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।


व्यापारियों का कहना है कि गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिसका सीधा असर आम जनता और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। संगठन ने मांग की है कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा घरेलू गैस की तर्ज पर ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लागू की जाए।
इसके साथ ही व्यापार मंडल ने गैस एजेंसियों द्वारा मनमानी वसूली और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जांच समिति गठित करने की मांग भी उठाई है। व्यापारियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर जीएसटी दर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग की है।


संगठन ने सरकार से विवाह समारोह, अस्पतालों और स्कूलों के लिए प्राथमिकता के आधार पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी अपील की है। व्यापारियों में शशांक गुप्ता , डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह , परवेज आलम , राजेश कुमार दिवाकर मोहम्मद अकरम खान जिला अध्यक्ष ,ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं दी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks