15 हजार की रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार

बरेली: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी लेखपाल को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया ।

बताया गया कि आरोपी अजय, पुत्र मनवीर सिंह, निवासी आवास विकास प्रथम बुलंदशहर, वर्तमान में तहसील फरीदपुर में चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनात था। आरोपी पर दाखिल-खारिज से संबंधित पत्रावली के निस्तारण के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।
बुधवार देर शाम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने फरीदपुर क्षेत्र के बक्सरिया मोहल्ले में आरोपी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत संगठन के अधिकारियों से की जा सकती है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks