जनगणना 2027 को लेकर बरेली प्रशासन सक्रिय — 9 मई को “यूथ एंड स्पोर्ट्स डे मीडिया डे” के रूप में विशेष अभियान

बरेली। जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जनगणना के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य शुरू हो चुका है।
इस प्रक्रिया के तहत 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों से जरूरी जानकारी एकत्र करेंगे। यह जनगणना सिर्फ जनसंख्या की गिनती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आयु, लिंग, शिक्षा, आर्थिक स्थिति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक और आर्थिक आंकड़े भी जुटाए जाएंगे, जो भविष्य की नीतियों और योजनाओं का आधार बनेंगे।
इस बार भारत सरकार ने जनगणना को डिजिटल माध्यम से कराने का फैसला लिया है। इसी क्रम में 7 मई से 21 मई 2026 तक “स्व-गणना” यानी सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा भी दी गई है।
जनपद में इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए 14 दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। खास बात यह है कि 9 मई 2026 को “यूथ एंड स्पोर्ट्स डे / कम्युनिटी इंस्टीट्यूशन्स / मीडिया डे” के रूप में मनाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों, पदाधिकारियों और मीडिया से अपील की है कि वे सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल के माध्यम से अपनी जनगणना स्वयं करें और इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
साथ ही, जनगणना से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर लोगों में जागरूकता फैलाने का भी आग्रह किया गया है।
यदि किसी को स्व-गणना में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो कंट्रोल रूम नंबर 0581-2428188 और मोबाइल नंबर 7985296287 / 9792359227 पर संपर्क किया जा सकता है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks