
बरेली । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में अहम बदलाव करते हुए राहुल सिंह को सहायक आयुक्त (खाद्य)-II अभिहित अधिकारी के पद पर प्रोन्नत होकर संभल से बरेली नियुक्त किया गया है। कार्यभार संभालने से पहले राहुल सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेड जिला अधिकारी अविनाश सिंह के सम्मुख उपस्थित दर्ज कर अपना योगदान प्रस्तुत किया और विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया।
विभाग में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने
बुके से स्वागत कर समस्त स्टाफ ने बधाई दी गई ।

नियुक्ति के बाद अब जिले में खाद्य सुरक्षा से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।