
बरेली। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज सर्किट हाउस में निराश्रित गौसंरक्षण, हीट वेव, सूखा और संभावित बाढ़ को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने साफ कहा—लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी, हर व्यवस्था समय रहते दुरुस्त की जाए।
चारा, पानी और भूसा हर हाल में मिले
मंत्री जी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जहां जरूरत हो, वहां बड़े स्तर पर हरा चारा उगाया जाए।

गौशालाओं में भूसे की अद्यतन जानकारी न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तुरंत सुधार के आदेश दिए।
नगर निगम को भी सभी कान्हा गौशालाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
मंत्री जी ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में हीट वेव और सूखा गंभीर रूप ले सकते हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल, छाया और राहत के इंतजाम तुरंत सुनिश्चित किए जाएं।
नहर विभाग को सभी जलस्रोतों को जल्द भरवाने के निर्देश दिए गए।
राजकीय नलकूप और सरकारी ट्यूबवेल भी प्राथमिकता पर चालू कराने को कहा गया, ताकि किसानों और ग्रामीणों को राहत मिल सके।

मंत्री जी ने पुलिस और प्रशासन की संयुक्त निगरानी में बाढ़ नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए।
ताकि किसी भी आपदा में तुरंत सूचना और राहत कार्य शुरू हो सके।
आउटसोर्सिंग कर्मियों को समय से वेतन देने के निर्देश
ग्राम पंचायतों की खाली जमीन पर चारा उगाने की योजना
सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने की हिदायत
महापौर डॉ. उमेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह सहित कई अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।