परसा खेड़ा के प्लाईवुड गोदाम में भड़की भीषण आग , फायर जवानों की जांबाज़ी से टला बड़ा हादसा

बरेली। परसा खेड़ा क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब आधी रात को प्लाईवुड के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

रात्रि 00:24 बजे फायर स्टेशन परसा खेड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सीबीगंज क्षेत्र के रोड नंबर 4, भारत पेट्रोलियम पंप के सामने स्थित प्लाईवुड गोदाम में आग लगी है। सूचना फायर स्टेशन सिविल लाइंस के माध्यम से दी गई।

सूचना मिलते ही 00:25 बजे फायर यूनिट तुरंत रवाना कर दी गई और महज 3 मिनट में 00:28 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया गया। मौके पर वरिष्ठतम अधिकारी एफएसएसओ के नेतृत्व में टीम ने कमान संभाली।

शुरुआत में एक फायर टेंडर से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया, लेकिन आग की विकरालता को देखते हुए सिविल लाइंस से अतिरिक्त यूनिट बुलाई गई। कुल 4 फायर वाहनों ने मिलकर मोटर फायर इंजन और होज पाइप लाइन के जरिए आग पर काबू पाने का अभियान चलाया।

कड़ी मशक्कत के बाद फायर टीम ने आग को पूरी तरह बुझा दिया। उनकी तेजी और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks