कैंसर मरीजों के मानसिक सशक्तिकरण के लिए बरेली में , निःशुल्क म्यूजिक थेरेपी सेवा का शुभारंभ

बरेली। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी न केवल शरीर को प्रभावित करती है, बल्कि मरीजों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डालती है। ऐसे में मरीजों को सिर्फ दवाइयों ही नहीं, बल्कि मानसिक सहारे की भी जरूरत होती है।
इसी आवश्यकता को समझते हुए स्वस्थ भारत उत्कृष्ट भारत फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। फाउंडेशन की ओर से कैंसर मरीजों के मानसिक सशक्तिकरण और उनकी जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क म्यूजिक थेरेपी आधारित पालीएटिव केयर सेवा की शुरुआत की जा रही है।
यह विशेष सेवा बरेली स्थित काया बंधु हॉस्पिटल में प्रत्येक रविवार शाम 6:00 बजे से उपलब्ध रहेगी। म्यूजिक थेरेपी के माध्यम से मरीजों को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और भावनात्मक समर्थन देने का प्रयास किया जाएगा, जिससे वे अपनी बीमारी का सामना अधिक आत्मविश्वास और उम्मीद के साथ कर सकें।
इस पहल का उद्देश्य न केवल मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना है, बल्कि समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और मानवीय संवेदनाओं को भी सशक्त करना है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए काया बंधु हॉस्पिटल के एमडी डॉ. दिनेश विश्वास ने बताया कि यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है और इसका लाभ सभी जरूरतमंद कैंसर मरीज उठा सकते हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks