नवरात्र से पहले बरेली देर रात चला विशेष चेकिंग अभियान , SP सिटी ने खुद संभाली कमान

अभियान में विशेष फोकस रहेगा बिना हेलमेट , दो से अधिक सवारी, बिना नंबर ~

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के दिशा निर्देशन में आगामी नवरात्र पर्व को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में देर रात्रि शहरी थाना क्षेत्रों में विशेष संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, व्यस्त मार्गों और संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग की। इस दौरान दोपहिया वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, हेलमेट न पहनने, बिना नंबर प्लेट, अस्पष्ट नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और नशे में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।


पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में ई-चालान किए गए, वहीं गंभीर उल्लंघन करने वालों के वाहनों को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज भी किया गया।
इस दौरान एसपी सिटी मानुष पारीक स्वयं चेकिंग पॉइंट्स पर पहुंचे और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks