
बरेली। जाट रेजीमेंट केंद्र कार्यालय द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। भर्ती के जनरल ड्यूटी वर्ग के अंतर्गत कुल 850 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाकर अपनी शारीरिक क्षमता और काबिलियत का प्रदर्शन किया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 575 उम्मीदवार सभी निर्धारित शारीरिक व प्रारंभिक परीक्षणों में सफल रहे। सभी सफल अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ देखने को मिली। फर्रुखाबाद जिले से सफल अभ्यर्थियों के भर्ती
प्रक्रिया में सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बुधवार, दिनांक 18 मार्च 2026 को चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद ही अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

भर्ती रैली में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए ।