
बरेली। Bareilly Police में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बड़ी कार्रवाई की है। अनाधिकृत रूप से गैर हाजिर रहने और गंभीर आरोपों के चलते 3 आरक्षी व 3 मुख्य आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया, जबकि एक रिक्रूट आरक्षी को चयन निरस्त करने का नोटिस जारी हुआ। एलआईयू की गोपनीय जांच में कुछ कर्मी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते पाए गए। महत्वपूर्ण ड्यूटी से गायब रहना, आदेशों की अवहेलना और शराब के नशे में दुर्व्यवहार जैसे आरोप सामने आने के बाद यह कड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।