बिल्वा में पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन , अब संदिग्ध गति – विधियों पर रहेगी पैनी नजर

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवनिर्मित ‘बिल्वा पुलिस चौकी’ का मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को भव्य उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चन्द्र मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर एवं पर्दा अनावरण कर चौकी का विधिवत शुभारंभ किया।
नई पुलिस चौकी के क्रियाशील होने से आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों को आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी। साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और प्रभावी सहायता व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा।


उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चन्द्र मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौकी स्तर पर ही स्थानीय समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
समारोह में पुलिस अधीक्षक यातायात मोहमद अकमल खान व क्षेत्राधिकारी हाईवे, थाना प्रभारी भोजीपुरा चौकी प्रभारी, पत्रकार बंधु, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने थाना भोजीपुर में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित भी किया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks