माघ पूर्णिमा पर्व के अवसर पर रामगंगा घाट का एसपी सिटी ने किया निरीक्षण

बरेली। माघ माह में रविवार को पूर्णिमा स्नान पर दृष्टिगत एसपी सिटी मानुष पारिख व सीओ सेकंड सोनाली मिश्रा, सुभाषनगर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह अन्य फोर्स सहित रामगंगा घाट का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में श्रद्धालुओं के लिए सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भ्रमण किया ।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर) ने घाट पर मौजूद व्यवस्थाओं भीड़ प्रबंधन एवं यातायात नियंत्रण की तैयारियाँ, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा एवं अग्निशमन की उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी. निगरानी व पुलिस बल की तैनाती का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु उचित मार्ग चिन्हांकन एवं बैरिकेडिंग किये जाने, महिलाओं, वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने, किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ को रोकने हेतु समय-समय पर घोषणाएँ किये जाने एवं आपात स्थिति में त्वरित राहत कार्य हेतु सभी टीमें अलर्ट पर रहने हेतु निर्देश दिए ।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks