गुणवत्ता के साथ समय पर पूरी करें जलापूर्ति योजना- कलेक्टर

गुणवत्ता के साथ समय पर पूरी करें जलापूर्ति योजना- कलेक्टर
जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

क्यूं ना लिखूं सच, राजकुमार शर्मा (कटारे)
शिवपुरी। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विधायक पोहरी कैलाश कुशवाह, जिला पंचायत की अध्यक्ष नेहा यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, समिति के सदस्य, पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री चौधरी ने बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की कार्य प्रगति की बारी-बारी समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से योजनाओं के क्रियान्वयन व संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक पानी पहुंचे, इस प्रकार तीव्र गति से कार्य करें अधिकारी। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्थल जहां पानी की सबसे ज्यादा दिक्कत आती है, उन्हें चिन्हित करें। हैंडपंप की सही समय पर शासन से मांग की जाए, जिससे ग्रामीण अंचलों में पानी की परेशानी न आए। नल जल योजना बिजली के कारण प्रभावित न हो, अधिकारी इस बात का ध्यान रखें। जलापूर्ति योजनाओं की समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने व जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पेयजल समस्या के निराकरण और जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत कुल स्वीकृत 1262 योजनाओं में से 536 योजनाओं का कार्य भौतिक रूप से पूर्ण कर एकल नलजल योजना में ग्राउंड वाटर दिया जा रहा है जबकि शेष योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है तथा 307 ग्राम में जल निगम के द्वारा वाटर दिए जाने की कार्यवाही की जा रही है। एक ग्राम योजना के तहत जिले के 59 ग्रामों में लगभग 15 फरवरी तक पूरी तरह से जल पहुंचाया जाएगा।
जल निगम के अधिकारी ने बताया कि मड़ीखेड़ा समूह जल प्रदाय योजना में शेष रहा इंटेकबेल का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। पानी ट्रीटमेंट प्लांट तक आ गया है, टेस्टिंग करना अभी वाकी है। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि टीटमेंट प्लांट से टेस्टिंग के दौरान जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। 289 टंकियों का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बसई-2 समूह जल प्रदाय योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि इंटेकवेल का कार्य हो चुका है, ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य पूर्ण कर टेस्टिंग करना है। उन्होंने महुअर समूह योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि 75 प्रतिशत ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्य मार्च तक पूर्ण हो जाएगा और इन योजनाओं से जल्द से जल्द संबंधित गांवों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks