ब्रज प्रान्त में किसी भी हाल में कार्यकर्ता का शोषण नहीं होने दिया जायेगा, अरविन्द चौहान

एटा 12अगस्त। विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के नव नियुक्त प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि संगठनात्मक व कार्यकर्ताओं की समस्याओ को पूरे ब्रज प्रांत में गम्भीरता से लेकर निस्तारण कराया जायेगा चाहे वह प्रशासन स्तर की हो चाहे वह शासन स्तर की हो प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जायेगा क्योकि किसी भी संगठन को चलाने के लिए कार्यकर्ताओ की अहम भूमिका होती है।
श्री चौहान ने कहाँ कि पूरे ब्रज प्रान्त में किसी भी हाल में कार्यकर्ता का शोषण नहीं होने दिया जायेगा विश्व हिन्दू परिषद 60 वर्षों से समाज में कार्य कर रहा है तथा विश्व हिन्दू परिषद का कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर समाज व राष्ट्र धर्म के लिए कार्यकर्ता है कार्य करता है इसलिए कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जायेगा किसी भी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ता रीढ की हड्डी की तरह कार्य करता है।लेकिन सूत्रों द्रारा पता चला है कि ब्रज प्रान्त में कुछ अधिकारी कार्यकर्ताओं की जायज बात पर भी हडकाने कार्य करते हैं ऐसे अधिकारीयो से भी आग्रह है कि कार्यकर्ताओं को हडकाने का कार्य न करे अन्यथा ऐसे अधिकारीयो के बारे मे माननीय मुख्यमंत्री जी को भी अवगत कराया जायेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks