ट्रेनों में बहरूपियों का आंतक यात्रियों में भारी आक्रोश


चोपन/ सोनभद्र – चोपन रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों में इन दिनों बहुरुपियों के आतंक से यात्रियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है बताया जाता है कि लगभग तीन चार वर्षों के बाद एक बार फिर इन बहुरुपियों कि आतंक एक बार फिर सामने आया है इससे पहले उनको पूरी तरह से पाबंद कर दिया गया था परंतु मौजूदा समय में किसके सह पर पुनः इनका संचालन हो रहा है इसको लेकर चर्चा जोरों पर है| प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व मध्य रेलवे के धनवाद डिवीजन के चोपन रेलवे स्टेशन से संचालित हो रही एक्सप्रेस ट्रेन व सवारी ट्रेन में अपने आपको किन्नर का मुखौटा पहन कर तथाकथित बहरुपिए आवागमन कर रहे यात्रियों का खुलकर शोषण कर रहे हैं वहीं जिनके उपर यात्रियों की सुरक्षा का दायित्व है वही इनका खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं जिसका चर्चा जोरों पर है सुत्रो की मानें तो ये तथाकथित बहरुपिए जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी को बाकायदा नजराना पेश करते हैं सवाल उठता है कि वह जहां एक तरफ रेलवे मंत्रालय रेलवे यात्रियों के सुरक्षा संरक्षा में तमाम दावे करती है वहीं दूसरी तरफ आरपीएफ एवं जीआरपी के मिलीभगत से बहुरुपियों को सपोर्ट किया जा रहा है जो कि जांच के दायरे में है देखना होगा कि इस प्रकरण में जिम्मेदार क्या कार्रवाई करती है|

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks