UP के एक SP का मैसेज सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल- 72 घंटे के भीतर भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल

UP के एक SP का मैसेज सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल- 72 घंटे के भीतर भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल

उत्तर प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार के मामलों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ कार्रवाई  कर रहे हैं. यही वजह है कि जिलों में तैनात अफसर भी अब भ्रष्टाचार को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में मैनपुरी के एसपी अजय कुमार पांडे ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल करते हुए सख्त संदेश दिया है कि वह किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर 72 घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई सुनिश्चित करेंगे और जरूरत पड़ने पर आरोपी को जेल भेजा जाएगा.

मैनपुरी के एसपी अजय कुमार ने सोशल मीडिया पर जनता का सहयोग मांगा है, उन्होंने लिखा कि पिछले करीब 10 माह के मेरे अब तक के कार्यकाल में आप सभी की तरफ से तमाम सूचनाएं व भरपूर सहयोग व ह्रदय की गहराइयों से ढेर सारा आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ. यही कारण है कि मैंने अपने स्वयं के सिद्धांत और वर्तमान सरकार के दृढ़ संकल्प अपराध व अपराधी तथा भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारी पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर पुरजोर लगातार काम कर रहा हूं. अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के प्रति मेरी सख्ती की वजह से निश्चित रूप से उनकी संगत के लोगों को उनका सपोर्ट करने वालों को तनिक या अधिक पीड़ा जरूर होगी लेकिन गलत काम करने वालों पर सख्ती के साथ कानूनी कार्यवाई करना ही तो पुलिस का असली काम है और वह पुलिस करती रहेगी.

एसपी अजय कुमार  ने लिखा है कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच होगी. भ्रष्टाचार का विश्वसनीय वीडियो मिलने पर भ्रष्टाचारी पर सीधे मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेजा जाएगा. जहां तक पुलिस कर्मियों द्वारा भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायतों का प्रश्न है तो सभी पुलिस जनों को सख्त से सख्त लहजे में बता दिया गया है कि किसी भी तरह की भ्रष्टाचार की यदि शिकायत मिलती है तो वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके बावजूद भी यदि कोई पुलिस कर्मचारी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यदि लेनदेन का वीडियो संज्ञान में आता है तो भ्रष्ट पुलिस कर्मचारी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा.

एसपी अजय कुमार ने 2 निजी नंबर 8941001786, 7839865855 भी जारी किए है और उन्होंने जनता से अपील की है कि भ्रष्टाचार से संबंधित या पुलिस के दुर्व्यवहार से संबंधित कोई भी वीडियो या शिकायत है तो उनके निजी मोबाइल नंबर पर भेज सकते हैं. शिकायत करने के 24 घंटे से लेकर 72 घंटे के अंदर कार्यवाई सुनिश्चित होगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks