सड़क पर खड़ी टाटा 407 में घुसा बाइक सवार,गंभीर रूप से घायल को पुलिस ने कराया इमरजेंसी में भर्ती

एटा ! थाना पिलुआ क्षेत्र के अंतर्गत जी.टी. रोड स्थित ग्राम पुठिया के सामने सड़क पर खड़े होकर पंचर जुड़वा रहे टाटा 407 कैंटर में सिकंद्राराऊ की तरफ से एटा की तरफ तीव्र गति से आ रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर जा घुसा, उसके गंभीर रूप से घायल होने के उपरांत घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा थाना पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे कस्बा पिलुआ इंचार्ज उप निरीक्षक प्रवेश राणा द्वारा घायल को एटा मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है ! जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार जारी है ! उपनिरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया कि जनपद हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पचपेड़ा निवासी 18 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र महाराज सिंह अपनी बाइक से एटा किसी काम के लिए जा रहा था ,कि जीटी रोड पर ग्राम पुठिया के सामने सड़क पर पंचर अवस्था में खड़ी उत्तर 407 कैंटर में टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया ! जिसको सूचना मिलने पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल उसे प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks