देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को जलदान करके अपना धर्म

अमर शहीदों का तर्पण कराके निभाया नागरिक धर्म
शनिवार को शहर के शहीद पार्क में तर्पण के मंत्रों को साथ नागरिकों ने
देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को जलदान करके अपना धर्म
निभाया। वहीं अपने पूर्वजों को भी तिलांजलि अर्पित की।
नागेंद्र लोक कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में
शहर के कोने कोने आए नागरिकों ने अपनी भागीदारी करते हुए बताया कि अपने
पुरुखों का तर्पण तो हर वंशज करता ही है, लेकिन हमें हमारी सुरक्षा की
खातिर सीमा पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले सेना और अर्धसैनिक बलों के
जवानों व देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को भी अपने परिवार का अंग
मानते हुए जलदान करना चाहिए। तर्पण के मंत्रों के साथ लोगों ने अपने
पूर्वजों के साथ साथ सभी शहीदों को जलदान किया।कार्यक्रम संचालन व
मंत्रोच्चारण अरुण उपाध्याय ने किया। शास्त्री विवेक दीक्षित ने लोगों को
तर्पण का महत्व भी समझाया। तर्पण कार्यक्रम में सतेंद्र दीक्षित, राजेश
पचौरी, विट्टू पचौरी, सोमेश दीक्षित, रणजीत सिंह पवांर, दिव्यांशु सिंह
पवांर, विनय चतुर्वेदी, संदीप शर्मा, शेखर राघव, रामसेवक समेत काफी लोग
मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks