
एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, गांव भटमई में दो पक्षों में हुए झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या हो जाने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत *मुअसं- 217/2020 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 324, 452, 504, 34, 188 भादंवि* की घटना में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना :-* दिनांक 30.08.2020 को वादी श्री महावीर सिंह पुत्र असर्फी लाल सिंह निवासी ग्राम भटमई थाना बागवाला, एटा द्वारा थाना बागवाला पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 30.08.2020 को ही वादी अपने चचेरे भाई के साथ घर पर था, तभी रामपाल निवासी नगला दयाराम थाना मलावन एटा व कायम सिंह निवासी भटमई दोनों मोटरसाइकिल से वादी के घर आए और गाली गलौज शुरू कर दी तथा कायम सिंह की पत्नी व डोरीलाल अपनी पत्नी व बच्चों के संग हाथों में लाठी डंडे तमंचा लेकर घर में आ गए और मारपीट करने लगे। दूरबीन ने हमें जान से मारने की नियत से अपने तमंचे से फायरिंग की जिससे वादी के भाई उदयवीर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं तथा गंगा प्रसाद की मौके पर मृत्यु हो गई। इस सूचना पर थाना बागवाला पर *मुअसं- 217/2020 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 324, 452, 504, 34, 188 भादंवि* बनाम कायम सिंह आदि 15 नफर के पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बागवाला को निर्देशित किया गया। थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे आरोपी डोरीलाल, कायम सिंह व दूरबीन को अवैध तमंचे व दो कारतूस के साथ बागवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त दूरबीन के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बागवाला से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- कायम सिंह पुत्र रोहनलाल निवासी ग्राम भटमई थाना बागवाला एटा।
2- दूरबीन पुत्र चंद्रपाल निवासी उपरोक्त।
3- डोरीलाल पुत्र किशुनलाल निवासी उपरोक्त।
बरामदगी:-
1- एक तमंचा दो जिंदा कारतूस।