गाड़ी में एलपीजी भरते समय अचानक लगी आग धू धू कर जली गाड़ी

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़
हापुड में गाड़ी में एलपीजी भरते समय अचानक लगी आग धू धू कर जली गाड़ी
हापुड़ :जानकारी के अनुसार थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के मुदाफरा निवासी अंसार पुत्र गफ्फार अपनी गाड़ी में रविवार की देर शाम को अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडर से रिफ्लिंग कर रहा था । रिफ्लिंग के दौरान अचानक आग लग गई और आग लगने से गाड़ी धू धू करके जलने लगी । स्थानीय लोगों को गैस सिलेंडर फटने का डर सताने लगा । स्थानीय लोगों ने आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी । आग लगने की जानकारी पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर घंटों मशक्कत करके आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आबादी के बीच अवैध रिफ्लिंग करना बहुत ही खतरनाक हो सकता है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस और प्रशासन को अवैध गैस रिफ्लिंग पर रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ।।
आपका अपना

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks