बिथरी विधायक के पिता की तेरहवीं में शामिल हुए डिप्टी सीएम एवं राज्यपाल

एडीजी व अन्य अधिकारीयों ने दी श्रद्धांजलि
बरेली। बिथरी चैनपुर विधायक डॉ० राघवेन्द्र शर्मा के पिता दिवंगत कौशल किशोर शर्मा की तेरहवीं संस्कार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक एवं झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और उनकी बेटी श्रुति गंगवार, वन राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार शामिल हुए। राज्यपाल एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि देकर उनको नमन किया। बरेली के आसपास के जिलों व विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के लोग तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए थे। विधायक डाक्टर राघवेन्द्र शर्मा के पिता कौशल किशोर शर्मा का बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान 25 मई को निधन हो गया था। वह 88 वर्ष के थे। पिता का निधन होने से विधायक का पूरा परिवार सहित करीबी लोग शोक में डूब गए थे। चार मई को दशवा संस्कार की शोक सभा में शामिल होने जनप्रतिनिधियों के साथ हजारों की भीड़ पहुंच गई थी। जिस कारण रोड पर गाड़ियों का किलोमीटरो तक जाम लग गया था।


6 मई शुक्रवार को तेरहवीं संस्कार था जिसमें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक एवं झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने विधायक डा० राघवेन्द्र शर्मा के पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इनके अलावा बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार पूर्व सांसद धर्मेंद कश्यप, महापौर डा० उमेश गौतम,कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, नवाबगंज विधायक एमपी आर्या व आसपास के जिलों के कई विधायक और नेता के बरेली पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी एडीजी जोन रमित शर्मा व अन्य अधिकारीयों ने कार्यक्रम में शामिल होकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,कार्यक्रम में क्षेत्रीय हजारों लोग शामिल रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks