चौथे दिन भी ईशन नदी पर श्रमदान का कार्य जारी रहा जिसमें क्षेत्रीय साथियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया

एटा, ईशन नदी बचाओ अभियान के तहत चल रहे श्रमदान में अरथरा पुल के पास ईशन नदी पर रामनगर, जिटौली, बिजोरी, जावड़ा आदि गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर ईशन नदी को पुनर्जीवित कराने के लिए श्रमदान के रूप में सहयोग प्रदान किया साथ कुछ लोग शहर से चल कर ईशन नदी पर पहुंचे जिन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव देकर एवं फावड़ा चलाकर सहयोग किया उपरोक्त पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए प्रेरणा स्रोत ईशन नदी बचाओ अभियान एवं अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने सभी का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, मयंक सिंह सचिव, पुष्पेन्द्र किसान, शरद यादव, ग्रीश, जितेन्द्र सिंह, रन सिंह, राय सिंह, योगेन्द्र, मातादीन, ओमकार, अजय सहित आदि लोगों ने सहयोग किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks