चेंगरबासा में राशन हेराफेरी मामले की लीपापोती नहीं चलेगी- फॉरवर्ड ब्लॉक

चेंगरबासा में राशन हेराफेरी मामले की लीपापोती नहीं चलेगी- फॉरवर्ड ब्लॉक।

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने सदर प्रखंड के चेंगरबासा गांव में स्थानीय पीडीएस संचालक द्वारा विगत अप्रैल माह का राशन गबन कर लिए जाने के खिलाफ कार्डधारकों के विरोध का पूरा समर्थन करते हुए प्रशासन से इसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस बाबत पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के बाद ने कहा कि, महिला जागृति विकास समिति पीडीएस के संचालक द्वारा अप्रैल माह का पूरा राशन गबन किए जाने के खिलाफ विरोध करना बिल्कुल जायज है। राशन की चोरी लम्बे समय से हो रही है। पूर्व में भी उन्होंने इस गांव में इस तरह के मामले को उठाया है।

कहा कि, मौजूदा शिकायत पर सदर प्रखंड के एमओ ने गांव जाकर मामले की जांच भी की है, लेकिन अतीत के अनुभवों को देखते हुए इसकी भी लीपापोती कर दिए जाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए जिले के उच्चाधिकारियों से उनकी मांग है कि, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय, अन्यथा उनका संगठन जनता के साथ मिलकर आंदोलन चलने को बाध्य होगा।

विरोध करने वालों में मुख्य रूप से हीरालाल वर्मा, दिनेश राम, लखन वर्मा, विनोद वर्मा, यशवीर मुर्मू, द्रौपदी देवी, बसंती देवी, सुकुरमनी मरांडी, दीपा देवी, जीबलाल महतो, बसंत वर्मा, ऋषि वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, अंजू देवी, सुमित्रा देवी, रवि वर्मा, अरविंद कुमार वर्मा, त्रिभुवन वर्मा, भरत प्रसाद वर्मा, हिन्दू मुर्मू, लोकनाथ महतो सहित अन्य थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks