दोनों आंखों से अंधी महिला की जहरीले सांप के काटने से हुई मौत

मृतिक महिला का पति भी दोनों पैर से है विकलांग

चोपन/सोनभद्र – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंदुरिया में एक चौका देने वाली घटना सामने आई। जहां एक जहरीले सांप के काटने की वजह से महिला की मौत हो गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार लालती देवी पत्नी लालता भारती उम्र लगभग 45 वर्ष जो दोनों आंखों से अंधी है साथ ही उसका पति भी दोनों पैर से विकलांग है घटना के बारे में बताया गया कि घर के आंगन में अचानक पाला हुआ मुर्गा अचानक जोर जोर से फड़फड़ाने लगा जिसके बाद महिला ने आवाज सुनकर उस स्थान पर पहुंच गई जहां पहले से ही जहरीले सांप ने मुर्गे को अपना शिकार बना चुका था जैसे ही महिला ने मुर्गे को छुना चाहा तभी उसके उंगली में सांप ने काट लिया हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग जब पहुंचे तो मुर्गा वहीं मरा पड़ा हुआ था उधर ग्रामीणों ने महिला को अंधविश्वास के तहत झाड़ फूंक करने लगे हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल लेकर जाने लगी परन्तु वह रास्ते में ही दम तोड़ दी उधर घटना की सुचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया मौके पर पहुच कर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गये|

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks