
#Meruth….
दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या
10 लाख की नगदी और पांच किलो चांदी लूट ले गए बदमाश
मेरठ में मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-2 में बदमाशों ने व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि व्यापारी को लूट के विरोध में गोली मारी। इसकी जानकारी लगने पर एसएसपी और एसपी सिटी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-2 में सतीश कुमार की भागमल ज्वेलर्स के नाम से घर में ही दुकान है।