आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता पार्टी ने किया शंखनाद

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता पार्टी ने किया शंखनाद

जनता के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगी जनता पार्टी-ओमप्रकाश कश्यप

वाराणसी।चितईपुर
चितईपुर क्षेत्र के विवेकानंद पुरम कालोनी स्थित शिवा मैरेज लॉन में सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था।
जिसमे प्रदेश अध्यक्ष को नियुक्त कर विधानसभा 2022 के होने वाले चुनाव के शंखनाद की घोषणा कर दी हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश बंधु ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी के मद्देनजर ओमप्रकाश कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश बंधु ने बताया की विधानसभा चुनाव के लिए संगठन का विस्तार किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में जनता की समस्या बेरोजगारी ,किसान,मजदूर,और जनता के मुद्दों को लेकर उनके बीच मे जाएंगे और दमदारी से चुनाव लड़ेंगे।
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप ने कहा कि जनता के ज्वलन्त मुद्दों को लेकर सरकार को पटखनी देने की पार्टी एक दम तैयार है।कॉन्फ्रेंस के दौरान संतोष कश्यप, मनोज ठाकुर,अनिल कुमार,संतलाल,जितेंद्र वर्मा, श्रवण कुमार,चंदन सिंह समेत काफी लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks