
एटा ~ थाना नयागांव पुलिस की छापामारी, चेकिंग के दौरान 04 जुआरी जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार, कुल 2100 रुपये, एक अंगोछा व तास के पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा 04 जुआरियों को जुआ खेलते समय रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 07.09.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 04 जुआरियों को ग्राम अमोखपुर भाटा से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की जामातलाशी तथा मौके से *कुल 2100/- रुपये* बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव पर *मु०अ०सं० 204/2020 धारा 13 जुआ एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- बलबीर पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम नगला गुलाल, थाना नयागांव एटा।
2- करू उर्फ वीरपाल पुत्र गयादीन निवासी नावर थाना नयागांव एटा।
3- रंजीत पुत्र दयाराम माथुर निवासी उपरोक्त।
4- रामविलास पुत्र सुखराम निवासी बिथरा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल।
1- उ०नि० रघुवीर सिंह
2- आरक्षी दिलीप कुमार
3- आरक्षी मधुसूदन
4- आरक्षी राहुल कुमार