प्रत्येक जिलों में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने की बनाई गई रणनीति-

रिपोर्ट-

नई दिल्ली:
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) अब ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी ने इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के मिशन को तभी सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है जब जिला स्तर पर पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएं।
पंडित बालकृष्ण तिवारी ने सभी मीडिया अधिकारियों से अपील की है कि वे अपने-अपने जिलों में एक मजबूत टीम का गठन करें और जल्द ही जिला पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने के लिए समय निर्धारित करें।
उन्होंने प्राथमिक सदस्यता को गति प्रदान करने का भी निर्देश देते हुए कहां कि जो प्राथमिक सदस्य दस प्राथमिक सदस्य बना कर अपनी सक्रियता प्रदर्शित करेंगे उन्हें सक्रिय सूची में शामिल करते हुए योग्यता के आधार पर उन्हें मीडिया अधिकारी बनाया जाएगा।
उनका मानना है कि इन सम्मेलनों एवं प्राथमिक सदस्यता अभियान के माध्यम से जमीनी स्तर के पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठित किया जा सकेगा और उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सकेगा।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन का यह कदम निश्चित रूप से देश भर के पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने और उनके हितों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिला स्तरीय सम्मेलनों से नए और उत्साही कार्यकर्ताओं को जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे संगठन की शक्ति और पहुंच में व्यापक वृद्धि होगी। यह पहल मीडिया और समाज के बीच एक मजबूत सेतु बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks