पारिवारिक कलह में दामाद ने वाइपर के वार से ससुर की हुई मौत, हत्यारोपी गिरफ्तार

​बहेड़ी (बरेली)। ससुराल में पत्नी से चल रहे विवाद के बीच-बचाव में आए ससुर पर दामाद ने वाइपर के लोहे के पाइप से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से ससुर की मौके पर ही गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
​मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र का है। शेरनगर निवासी राहिद (22 वर्ष) अपनी ससुराल अब्बास नगर आया था। यहां किसी घरेलू बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद होने लगा। झगड़ा बढ़ता देख 48 वर्षीय ससुर तौफीक अहमद बीच-बचाव कराने पहुंचे। इसी दौरान तैश में आए राहिद ने वाइपर के लोहे के पाइप से ससुर पर वार कर दिया, जो सीधे उनकी आंख की भौंह पर लगा। चोट लगते ही तौफीक जमीन पर गिर पड़े और दम तोड़ दिया।
​मृतक के भाई खलील अहमद की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वरिष्ठ उप-निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नैनीताल हाईवे स्थित मोहम्मद चौराहे के पास से आरोपी राहिद को दबोच लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल वाइपर का लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया है। हिरासत में आने के बाद आरोपी अपनी गलती मानकर माफी की गुहार लगाता रहा। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks