नरसंहार किए जाने के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद् ने फूंका पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष का पुतला

जलेसर ( एटा )सरस्वती विद्या मंदिर समसपुर रोड पर विश्व हिन्दू परिषद्ब एवं बजरंग दल कार्यकर्ता ने एकत्रित होकर पहलगांव में पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में पैदल मार्च निकला।
तहसील पर पहुंचकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं व हिन्दूवादी संगठनों द्वारा पाकिस्तान सेनाध्यक्ष आसिफ मुनीर का जूते मारकर पुतला दहन किया।
शिवांग गुप्ता जिला मंत्री ने पहलगांव में आतंकवादी हमले को भारत की स्वतंत्रता के को सीधी सीधी चुनौती है।उपजिलाधिकारी सुश्री भावना विमल को प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन माध्यम से आतंकवादी हमले की गहन और निष्पक्ष जांच, पाकिस्तानी संलिप्तता की जांच और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई की मांग, आतंकवादी संगठनों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उनके वित्तीय स्रोतों को त्वरित खत्म करना तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देकर पुनर्वास सहायता प्रदान करने जैसी मांग रखीं ।गौरव वार्ष्णेय नगर अध्यक्ष ने विरोध प्रदर्शन में उपस्थित सभी सामाजिक धार्मिक संगठनों के लोगों को बताया हाल ही में जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुआ आतंकवादी हमले ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है हमले में कई निर्दोष नागरिकों की जान गई। जिससे हम सभी काफी आक्रोशित हैं।
हाथों में काली पट्टी बांधकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों के साथ विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य, आचार्य और छात्र भी साथ रहे।
डीसीबी चेयरमैन प्रत्येंद्र पाल उर्फ पप्पू भैया , पम्मी ठाकुर अशोक शर्मा , सत्येंद्र प्रताप सिंह ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव वर्मा ,विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय ,नगर संयोजक बजरंग दल कुशल गोयल ,लकी मल्होत्रा ,प्रियांशु कुशवाहा, प्रशांत कुमार उर्फ गिन्नी भैया, नगर कार्यवाह अटल बिहारी ,नगर संघ चालक जोगेंद्र पाल सिंह ,संतोष ,प्रदीप शर्मा आदि लोग विरोध प्रदर्शन ज्ञापन देने में सम्मिलित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks