पहलगांव में हिंदू नरसंहार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया गया आतंकवाद का पुतला दहन

एटा ! पहलगांव, जम्मू कश्मीर मेँ हुए हिन्दू नरसंहार के विरोध मेँ विश्व हिन्दू परिषद के आव्हान पर आज शुक्रवार को इस्लामिक आतंकवाद एवं सरपरस्त पकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी फ़ौज के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए माया पैलेस चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अरविन्द सिंह चौहान प्रान्त अध्यक्ष विहिप गौ रक्षा विभाग द्वारा किया गया‌ ! इस अवसर पर अरविन्द सिंह चौहान द्वारा आमजन से अपील की गई कि इस्लामिक आतंकवाद सदियों से हमारे देश की एकता अखंडता एवं संस्कृति पर आघात करता चला आ रहा है, इसलिए देश के हिन्दुओं को कट्टर मानसिकता वाले जिहादियों का सामाजिक एवं आर्थिक बहिष्कार करने की अपील करता हुँ ,और भारत सरकार से भी अपील करता हुँ ,कि आतंकवाद को पनाह देने वाली पाकिस्तान फ़ौज को सबक सिखाने का समय है, आवश्यकता पड़ने पर एक एक कार्यकर्ता सीमा पर लड़ने को तैयार रहेगा। इस दौरान, जिला सहमंत्री मुकेश कुमार, जिला गौ रक्षा प्रमुख अतुल भदौरिया, नगर मंत्री अवधेश कुशवाह, दुर्गा वाहिनी संयोजका ममता सिंह, हिन्दू जागरण मंच के जिला प्रमुख कुलदीप, शर्मा, विहिप कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, हिमांशु वर्मा, सौरभ सोलंकी, आक्रोश सिंह, प्रवीन शर्मा तथा जिला सह संयोजक बजरंग दल अनुराग वशिष्ठ सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks