एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

(शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों को लगवाई गयी दौड़ )


एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी । तत्पश्चात उनके द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की कार्यवाही करवाई गयी, परेड़ में भाग ले रहे अधिकारी / कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया ।
परेड के पश्चात उनके द्वारा पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड, कैंटीन, स्टोर, परिवहन शाखा, भोजनालय, पुलिसकर्मियों के बैरक साथ ही निर्माणाधीन बिल्डिंगों आदि का निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks