तथाकथित पत्रकारों से कौराना संक्रमण व कानून व्यवस्था हो रही है बाधित

*तथाकथित पत्रकारों से कौराना संक्रमण व कानून व्यवस्था हो रही है बाधित*
————————————
*पत्रकार बनकर घूम रहे लोगों पर नियंत्रण लगाना आवश्यक*
ऑल इंडिया स्मॉल व मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार नवरत्न ने अपर मुख्य सचिव (ग्रह व सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी को भेजे पत्र में विभिन्न जनपदों में कुछ तथाकथित पत्रकारों के सड़कों पर खुलेआम घूमे पर रोक लगाए जाने की मांग करते हुए कहा है कि बीते कुछ दिनों से प्रकाश में आया है कि कुछ तथाकथित
लोग पत्रकार बनकर सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं। इनके कारण कोरोना संक्रमण का खतरा
लगातार बना हुआ है । साथ ही ऐसे लोगों के कारण लॉक डाउन और कानून व्यवस्था दोनों ही
बाधित हो रही है।
*सड़कों पर पत्रकार बनकर घूम रहे लोगों पर नियंत्रण किया जाना बेहद जरूरी
है।*
लॉक डाउन के दौरान प्रेस कवरेज के लिए केवल प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों
को ही छूट का लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा जिला स्तर पर सम्मानित मीडिया संस्थानों से
जुड़े पत्रकारों के लिए जिला स्तर पर अस्थाई प्रेस कार्ड जारी करने की व्यवस्था की जाए।
.
*इससे सड़कों पर प्रेस की आड़ में घूमने वाले तथाकथित लोगों पर विराम लगाया जाना संभव हो पाएगा।*

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks