फौजी गैस सर्विस कर्मचारियों के साथ हुई लूट की घटना का सफल अनावरण, चार अभियुक्त लूटी गई नकदी 05 लाख 22 हजार रुपये, तीन रजिस्टर, एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त स्कूटी तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद,

एटा पुलिस को मिली सफलता – कोतवाली नगर क्षेत्र में फौजी गैस सर्विस कर्मचारियों के साथ हुई लूट की घटना का सफल अनावरण, चार अभियुक्त लूटी गई नकदी 05 लाख 22 हजार रुपये, तीन रजिस्टर, एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त स्कूटी तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद, पूर्व मुनीम ने मुनीम तथा साथियों के साथ मिल रची थी लूट की योजना।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 03.09.2020 को वादी श्री सत्यदेव गुप्ता पुत्र नाथूराम गुप्ता संचालक फौजी गैस सर्विस ठण्डी सड़क एटा निवासी अवागढ़ हाउस थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर एटा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 03.09.2020 को समय शाम करीब 08.13 बजे वादी की गैस एजेंसी का मुनीम अमित सोलंकी व योगेश गुप्ता मोटर साइकिल से गैस बिक्री का 710358/ रुपया लेकर वादी को देने उसके घर के गेट पर पहुॅचें ही थे कि पहले से घात लगाकर बैठे अपाचे सवार तीन लड़कोें ने उनसे तमंचों के बल पर रुपयों भरा बैग छीन लिया और फरार हो गये।

पंजीकृत अभियोग-
इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 586/2020 धारा 394 भादवि पंजीकृत किया गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

अनावरण को लगाई गईं टीमें-
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक एटा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी नगर, क्राइम ब्रांच की स्वाॅट तथा सर्विलांस टीम के अतिरिक्त थानाध्यक्ष जैथरा तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात को रवाना किया गया।

घटना का अनावरण- पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना का 24 घण्टे में ही अनावरण किया गया तथा लूटी गयी सम्पत्ति 5 लाख 22 हजार रुपये, तीन रजिस्टर, एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त स्कूटी तथा अवैध असलहा कारतूस सहित घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 120बी व 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।

पूछताछ का विवरण- पूछताछ में अभियुक्त अमित सोलंकी ने बताया कि वह करीब चार वर्ष से फौजी गैस एजेंसी पर बतौर मुनीम कार्यरत है, गैस एजेंसी पर बिक्री का रुपया वह प्रतिदिन आठ बजे मालिक के भतीजे योगेश गुप्ता के साथ मालिक के घर पर देने जाता है। उससे पहले मुनीम का काम रामेश्वर उर्फ सनी पुत्र थान सिंह निवासी लोधीनगर बनगाॅव रोड़ थाना कोतवाली नगर एटा करता था, हिसाब में गढ़बड़ी करने के चलते मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया। कुछ दिन पूर्व रामेश्वर उससे मिला और बताया कि उस पर काफी कर्जा हो गया है और वह मालिक का रुपया भी लौटाना चाहता है, फिर उसने लूट की योजना बताई और उसमें से बराबर का हिस्सा उसे भी देने का वादा किया, लालच में आकर उसने रामेश्वर की बात मान ली। रामेश्वर ने अपने साथी हरिओम, रवीश तथा रवि शर्मा को अपनी स्कूटी देकर गैस एजेंसी से लेकर मालिक के घर अवागढ़ हाउस तक रैकी कराई और दिनंाक 03.09.2020 को जब वह मालिक के भतीजे योगेश गुप्ता के साथ गैस बिक्री का रुपया देने 08.00 बजे उनके घर पहुॅचा तो योजनाबद्ध तरीके से रामेश्वर, हरिओम तथा रवीश एक मोटर साइकिल से उनके पास आये और उन्हें तमंचा दिखाकर योगेश के हाथ में से बैग छीनकर भाग गये। आज उस पैसे का माल गोदाम, रेलवे रोड के पास बंटवारा होना था, तभी कोतवाली नगर पुलिस ने उसे रोडवेज बस स्टैंड एटा से पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अमित सोलंकी की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी झाड़ियों से छिपकर बैठे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही एक अभियुक्त अपाचे मोटर साइकिल लेकर मौके से भाग निकला। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण-
1- अमित सोलंकी पुत्र किशनपाल निवासी पहलोई थाना सिढ़पुरा, कासगंज
2- रवीश यादव पुत्र रामदीन यादव निवासी नगला समन थाना कोतवाली देहात एटा
3- रामेश्वर उर्फ सनी पुत्र थान सिंह निवासी लोधी नगर बनगाॅव रोड़ थाना कोतवाली नगर एटा
4- रवि शर्मा उर्फ भोला पुत्र विनोद निवासी चैंचा बनगाॅव थाना कोतवाली नगर एटा

अभियुक्त रवीश का आपराधिक इतिहास
1- मुअसं- 146/14 धारा 323 324 504 506 भादवि कोतवाली देहात एटा
2- मुअसं- 187/20 धारा 188 269 270 398 420 411 भादवि महामारी अधिनियम थाना कोतवाली देहात एटा
3- मुअसं- 592/20 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा
4- मुअसं- 700/17 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411 भादवि जैथरा एटा।

फरार अभियुक्त का विवरण
1- हरिओम बघेल पुत्र खचेर पाल निवासी श्याम नगर थाना कोतवाली नगर एटा

अभियुक्त हरिओम का आपराधिक इतिहास
1- मु.अ.सं- 230/006 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
2- मु.अ.सं- 251/006 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
3- मु.अ.सं- 252/006 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
4- मु.अ.सं- 539/006 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
5- मु.अ.सं- 558/006 धारा 41/102 सीआरपीसी थाना के नगर एटा
6- मु.अ.सं- 580/006 धारा 3 यू०पी० गुण्डा एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा
7- मु.अ.सं- 269/006 धारा 23 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा
8- मु.अ.सं- 551/006 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
9- मु.अ.सं- 559/006 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली नगर एटा
10- मु.अ.सं- 103/006 धारा 307 पुलिस मुठभेड कोतवाली देहात एटा
11- मु.अ.सं- 104/006 धारा 25 आम्र्स एक्ट कोतवाली देहात एटा
12- मु.अ.सं- 462/006 धारा 379, 411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
13- मु.अ.सं- 1073/007 धारा 379, 411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
14- मु.अ.सं- 169/014 धारा 392 भादवि हरिपर्वत आगरा
15- मु.अ.सं- 532/006 धारा 379, 411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
16- मु.अ.सं- 660/008 धारा 379, 411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
17- मु.अ.सं- 1164/17 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा
18- मु.अ.सं- 1165/17 धारा 41/102 सीआरपीसी 411 भादवि कोतवाली नगर एटा

घटना का अनावरण करने वाली टीम का नाम
1- श्री अशोक कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय टीम
2- श्री सतपाल भाटी थानाध्यक्ष जैथरा मय टीम
3- श्री इन्दे्रश पाल सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात मय टीम
4- श्री विनय शर्मा प्रभारी स्वाॅट मय टीम
5- श्री मोहित राणा प्रभारी सर्विलांस मय टीम

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks