
नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक इकाई अलीगंज की तहसील अध्यक्ष श्री मुनि पाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें नवगठित तहसील इकाई अलीगंज के पदाधिकारियों को संगठन के परिचय पत्र वितरित किए गए बैठक में पत्रकारों की उपस्थिति निम्न वत रही इस बैठक में एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष श्री रामनरेश सिंह चौहान व जिला अध्यक्ष श्री सरवर हुसैन भी उपस्थित रहे । इसी बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक मुन्ना लाल अग्रवाल व अलीगढ़ मण्डल के संगठन मंत्री एस पी प्रेमी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया, जिसमें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें तहसील इकाई के सदस्य मौजूद रहे, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ए पी चौहान, जिला उपाध्यक्ष रजनेश सिंह, तहसील कार्यवाहक अध्यक्ष रनवीर गुप्ता दवंग , अरबिंद गोस्वामी संगठन मंत्री, अमरकांत राठौर, हृदेश गुप्ता, हरिओम शर्मा, योगेंद्र यादव सन्तोष कश्यप इत्यादि लोगो मौजूद रहे।