पति-पत्नी में विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, पत्नी बच्चों और मवेशियों के साथ मायके चली गई

जलेसर (एटा), थाना जलेसर क्षेत्र के ग्राम पिलखतरा में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महाराज सिंह (50) पुत्र प्यारे लाल के रूप में हुई है।
मृतक के भतीजे विपिन पुत्र सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि बीते दो-तीन दिनों से महाराज सिंह और उनकी पत्नी बसंती देवी (45) के बीच घरेलू क्लेश चल रहा था। 22 मार्च की सुबह दोनों के बीच एक बार फिर झगड़ा हुआ। दोपहर होते ही पत्नी बसंती देवी ने घर का पूरा सामान, 40 बकरियां, एक भैंस और एक गाय को गाड़ी में भरकर अपने एक पुत्री और चार पुत्रों के साथ मायके ग्राम चिरुली, जनपद औरैया चली गई।पत्नी के इस तरह बच्चों और मवेशियों को लेकर घर छोड़कर जाने से महाराज सिंह अत्यधिक तनाव में आ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, पत्नी और बच्चों के चले जाने के बाद वह गहरे अवसाद में डूब गए थे।घटना की सूचना मिलते ही थाना जलेसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि महाराज सिंह घरेलू कलह से बेहद परेशान थे, लेकिन किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था कि वह ऐसा कदम उठा लेंगे। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks