नेपाली विदेश मंत्री का बयान- भारत में हिंदू रहते हैं सिर्फ यही अच्छे रिश्ते बनाए रखने की वजह नहीं

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली ने एक इंटरव्यू में कहा है कि भारत और नेपाल में बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं ये दो देशों के बीच के कूटनीतिक रिश्तों का आधार नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि धर्म को न तो देश के आंतरिक मामले में लाना चाहिए और न ही दूसरे देश के साथ संबंधों के बीच में लाना चाहिए. हालांकि ज्ञवाली ने माना कि सांस्कृतिक समानता दोनों देशों के संबंधों को मज़बूत बनाने वाली सबसे अहम कड़ी है.
प्रदीप ज्ञवाली ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच जो सीमा विवाद है उसे प्राथमिकता से सुलझाना चाहिए. जब तक ये सुलझ नहीं जाता है, तब तक हमें ये मुद्दा परेशान करता रहेगा. हम ये भी नहीं चाहते कि इसकी वजह से सब कुछ रुका रहे. भारत के साथ हमारा कई मोर्चों पर संबंध है और हमारी कोशिश यही है कि इन संबंधों को पटरी पर रखते हुए सीमा विवाद का हल निकालें.
नेपाल के लिए लिपुलेख और कालापानी का मुद्दा काफ़ी अहम है, क्योंकि यह हमारी संप्रभुता और अखंडता से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि नेपाल लंबे वक़्त से इस समस्या का समाधान बातचीत के ज़रिए करने की कोशिश कर रहा है. विदेश सचिव स्तर की बातचीत शुरू करने के लिए हमने प्रस्ताव दिया था. फ़िलहाल भारत इस मुद्दे को लेकर संवेदनशील नज़र नहीं आताम वह इसे नज़रअंदाज़ कर रहा है.