पाक PM इमरान के करीबी जनरल बाजवा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद दिया इस्तीफ़ा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी जनरल असीम सलीम बाजवा ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद कल पीएम के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है. पाकिस्तानी सेना और चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर के अध्यक्ष पद पर रहते हुए जनरल बाजवा पर अरबों रुपये की संपत्ति बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं.
हालांकि बाजवा ने अभी करीब 60 अरब डॉलर के CPEC परियोजना के चेयरमैन पद से इस्तीफा नहीं दिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक जनरल बाजवा पर 4 देशों में 99 कंपनियां और 133 पापा जॉन पिज्जा के रेस्टोरेंट बनाने के आरोप लगे हैं. सिर्फ बाजवा ही नहीं उनका पूरा परिवार भी इस घोटाले में शामिल बताया जा रहा है.