नगर मजिस्ट्रेट आगरा ने मैडल पहनाकर सम्मानित किया

आगरा,खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान मे प्रदेशीय आमंत्रण ओपेन महिला खो खो प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण स्थान एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा मे हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि श्री वेद प्रकाश चौहान महोदय नगर मजिस्ट्रेट आगरा एवं श्री संजय शर्मा क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी आगरा मण्डल आगरा महोदय द्वारा, 1st साउथ एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स ओपन चैम्पियनशिप 2025 दिनांक 10.01.25.से 12.01.25.तक मंगला स्टेडियम मंगलौर कर्नाटक मे आयोजित हुई। जिसमे रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा ने 65+ आयु वर्ग मे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 4 × 400 मी रिले रेस मे तृतीय स्थान प्राप्त करके कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद आगरा सहित उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा को माननीय श्री वेद प्रकाश चौहान महोदय नगर मजिस्ट्रेट आगरा ने मैडल पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित श्री रवी कान्त मिश्रा जी, श्री शरद शर्मा Ret D S P, राजीव सोई, हृदय नरायन, अमिताभ जी, संजय नेहरु, कल्पना व शशी कोच व काफी संख्या मे खेल प्रेमी व काफी संख्या मे उपस्थित खिलाडियों ने हार्दिक शुभ कामनायें एवं वधाई दी। तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks