मध्य प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर सुधीर अग्रवाल जी का हुआ भव्य स्वागत

देवेंद्र नगर, 13 फरवरी: मध्य प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद, सुधीर अग्रवाल आज शाम अपने गृह नगर देवेंद्र नगरपहुंचे। वे सिमरिया, अमानगंज और पन्ना होते हुए देवेंद्र नगर पहुंचे, जहां उनका भाव स्वागत किया गया। नगर को सुंदर तरीके से सजाया गया है, सड़कों पर रंग-बिरंगे फूलों से सजावट की गई है, और स्वागत द्वार लगाए गए हैं। कार्यकर्ता और समर्थक उनका स्वागत करने के लिए पूरे जोश के साथ एकत्र रहे। जिसमें सर्व समाज द्वारा घर-घर स्वागत किया गया तत्पश्चात नगर परिषद के सामने सभी वैश्य महासम्मेलन के सदस्यों द्वारा सुधीर अग्रवाल जी का पुष्प माला से स्वागत किया और नगर परिषद अध्यक्ष शिवांगी ललित गुप्ता द्वारा एवं वैश्य महासम्मेलन की महिलाओं द्वारा भी स्वागत किया गया फिर तुलादान किया गया इसके बाद सुधीर अग्रवाल द्वारा अपने उद्बोधन मैं संगठन में शक्ति के बारे में बताया एवं कहा वैश्य महासम्मेलन के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनकर इस संगठन को मजबूती प्रदान कीजिए इस कार्यक्रम में जिले से मनोज केसरवानी, डॉ मोदी, आशु जैन एवं कई पदाधिकारी सुधीर अग्रवाल जी के साथ में देवेंद्र नगर में शामिल हुए एवं नगर से डॉ. प्रमोद जैन , विनोद गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, पुनीत जायसवाल, पत्रकार रमाशंकर तोमर, बसंत लाल अग्रवाल, सुनील जैन, मनीष अग्रवाल, अर्जुन दास अग्रवाल, निर्मल चंद जैन एवं नगर के कई गणमन नागरिक इस सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यह आयोजन संगठन के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है।