
एटा से सेकड़ों निरंकारी भक्त पहुंचगे सतगुरु के दर्शन को
एटा , 30 जनवरी, 2025:- निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं आदरणीय राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में बुधवार, 5 फरवरी को विशाल संत समागम का भव्य आयोजन करहल चौराहा स्थित श्रंगार नगर मैदान में किया जायेगा। सतगुरु के मैनपुरी शहर में प्रथम बार आगमन पर सभी श्रद्धालुओं में अत्यंत हर्षोल्लास का वातावरण है। वही दूसरी ओर मीडिया सहायक अमित कुमार ने बताया की एटा से भी सेकड़ों निरंकारी भक्त व सेवादार सतगुरु के पावन दर्शन का लाभ लेंगे।
स्थानीय जोनल इंचार्ज श्री एच के अरोड़ा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि संत समागम की तैयारियां पूरे जोश और उत्साह के साथ आरम्भ हो गई है। भक्तगण निष्ठा और समर्पण के साथ समागम स्थल को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं। प्रशासन भी इस पावन आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहा है ताकि समागम में किसी प्रकार की कोई भी असुविधा भक्तों को न हो।
संत निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक विचारधारा है जो ब्रह्मज्ञान द्वारा मानव को मानव से जोड़ने का कार्य करता है। वर्तमान समय में सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज अपनी कल्याण यात्राओं के माध्यम से संसार में प्रेम एवं सोहाद्र प्रदान कर रहे है जिससे की वसुधैव कुटुंबकम् की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान किया जा सके।
इस पावन संत समागम में आसपास के प्रांतों सहित उत्तर प्रदेश के कई नगरों से श्रद्धालु एवं भक्तगण सम्मिलित होकर आनंद प्राप्त करेंगे। इस समागम में विभिन्न स्थानों से अनेक भक्तजन गीतकार और कवि सम्मिलित होकर विचार, कविताओं और गीतों द्वारा अपने शुभ भाव को प्रकट करेंगे।