भदोही मिर्जापुर सोनभद्र एवं चंदौली का तूफानी दौरा 5 एवं 6 जनवरी को

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी , संयुक्त केंद्रीय अध्यक्ष मैनेजमेंट मदानेश्वर महाराज जी (मदन मोहन पाठक), परिवहन फोरम के राष्ट्रीय प्रवक्ता मिंटू राजभर जी,उत्तर प्रदेश के डिप्टी चेयरमैन उपेंद्र महाराज जी का भदोही मिर्जापुर सोनभद्र एवं चंदौली का तूफानी दौरा 5 एवं 6 जनवरी को।

लखनऊ-
भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश में संगठन को विस्तार करने के उद्देश्य से जन संपर्क अभियान को तेज कर दिया है।
किसी कड़ी में आगरा मंडल की जिम्मेदारी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मयंक उपाध्याय जी एवं भोला ठाकुर जी एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता जी को दी गई है, प्रयागराज मंडल का संपूर्ण जिम्मेदारी अभिषेक शास्त्री जी को दी गई है।
बरेली मंडल की जिम्मेदारी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुप्ता को दी गई है, लखनऊ मंडल किस जिम्मेदारी राष्ट्रीय महासचिव गंगाराम यादव एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह राणा को दी गई है,
वाराणसी मंडल की जिम्मेदारी परिवहन फोरम के राष्ट्रीय प्रवक्ता मिंटू राजभर जी एवं उत्तर प्रदेश डिप्टी चेयरमैन श्री उपेंद्र महाराज जी को दी गई है।
विंध्याचल मंडल की जिम्मेदारी संयुक्त केंद्रीय अध्यक्ष मैनेजमेंट मदनेश्वर महाराज जी (मदन मोहन पाठक) एवं केंद्रीय मैनेजमेंट कमेटी के प्रमुख सचिव कमलेश पाठक जी , केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री राम केसरी जी एवं उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ जी को दी गई हैं।
संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए लखनऊ मंडल से लेकर वाराणसी प्रयागराज विंध्याचल मंडल पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से संपर्क का अभियान तेज किया गया हैं।
इसी कड़ी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी , संयुक्त केंद्रीय अध्यक्ष मैनेजमेंट मदानेश्वर महाराज जी (मदन मोहन पाठक), परिवहन फोरम के राष्ट्रीय प्रवक्ता मिंटू राजभर जी,उत्तर प्रदेश के डिप्टी चेयरमैन उपेंद्र महाराज जी का भदोही मिर्जापुर सोनभद्र एवं चंदौली का तूफानी दौरा 5 जनवरी को सुबह से ही प्रारंभ होगा ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks