
बाबा फतेह सिंह शाहिद एवं बाबा जोरावर सिंह शहीद स्मृति में अंडर-19 अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता
आगरा की दूसरी जीत, लखनऊ ने करनाल रौंदा
आगरा। बाबा फतेह सिंह शाहिद एवं बाबा जोरावर सिंह शहीद स्मृति में अंडर-19 अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन एकलव्य स्टेडियम पर जगधारी ने लुधियाबा को, आगरा ने मध्य प्रदेश को, झांसी ने कोलकाता को व लखनऊ ने करनाल को हरा अगले दौर में प्रवेश किया करनाल को हराया। आज मैच के मुख्य अतिथि चौधरी वाज़िद निसार महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी विशिष्ट अतिथि रामनरेश यादव मोहम्मद शरीफ प्रोफेसर नरेंद्र यादव पूर्व प्राचार्य, अरुण डंग, हाजी मोहम्मद इदरीश, तथा प्रकाश नारायण शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता आज पहला रहे मैच सरस्वती हॉकी जगाधरी ने हॉकी ट्रेनिंग सेंटर लुधियाना को 10- 04 से हराया जगाधरी की ओर से सर्वाधिक गोल 04 दीपक ने किये वहीं लुधियाना की ओर से जसकरण ने दो गोल किये, दूसरे मैच में सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी आगरा ने मध्य प्रदेश को 7-5 से हराया आगरा की ओर से शिवम और प्रशांत ने 2-2गोल किए,अमन अनुज और दिनेश ने 1-1 गोल किये, तीसरे मैच में झांसी स्पोर्ट्स हॉस्टल ने ग्रास रूट हॉकी कोलकाता को 28-01 से हराया झांसी की ओर से राघवेंद्र ने 8 गोल किए तथा ग्रास रूट की ओर से मानव ने एक गोल किया, चौथी मैच में लखनऊ हॉस्टल ने राजा करण सिंह अकैडमी करनाल को 23-03 से हराया लखनऊ की ओर से सर्वाधिक 9 गोल शाहरुख ने कियेकल दिनांक 25-12-2024 को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे पहले सेमी फाइनल मैच सरस्वती हॉकी अकादमी जगाधरी व लखनऊ हॉस्टल के मध्य दूसरा सेमीफाइनल मैच सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी आगरा व झांसी स्पोर्ट्स हॉस्टल के मध्य खेला जाएगाराजीव सोई अध्यक्ष, अमिताभ गौतम आयोजन सचिव,केपी सिंह यादव, धर्मेंद्र बघेल, हाजी मो इदरीस, शहीद अंसारी, अजय कुमार सिंह,गोपाल भगत, शैलेश सिंह, संजय नेहरू, आमीन उल्ला, फिरोज खान, फारुक, गर्जन सिंह,कुलदीप, डॉ जय शंकर यादव, अमर जीत सिंह संचालन के पी सिंह यादव ने किया सभी धन्यवाद ज्ञापन राजीव सोई अध्यक्ष ने किया निर्णायक जावेद, सुनील कुमार, धर्मेश राजपूत, शकील खान, बृजेश कुशवाह, सिद्धार्थ, अश्वनी सिंह, सुनील गुप्ता, सुनील चौधरी थे।