मेला ककोड़ा की तैयारियों का डीआईजी व कमिश्नर ने लिया जायजा, सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश

बरेली,बदायूँ। रुहेलखण्ड के प्रसिद्ध मिनी कुंभ कहे जाने वाले मेला ककोड़ा की तैयारियों को लेकर बुधवार को बरेली परिक्षेत्र के डीआईजी मुनिराज जी, मण्डलायुक्त शंभु कुमार, जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने मेला स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला परिसर, गंगा घाट, संपर्क मार्गों और पार्किंग स्थलों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी मुनिराज जी ने मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निरंतर निगरानी रखने को कहा। उन्होंने गंगा घाटों पर गोताखोरों की तैनाती, मजबूत बैरिकेडिंग, अग्निशमन और कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने पर जोर दिया। इसके अलावा साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने की हिदायत दी गई।
डीआईजी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान एडीएम (प्रशासन) मानवेन्द्र सिंह, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर साईं अश्रित शाखमुरी, सीओ उझानी राहुल पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks