10 घंटे की पूछताछ के बाद भी नहीं खत्म हुए CBI के सवाल, रिया चक्रवर्ती को फिर किया तलब

सुशांत केस: 10 घंटे की पूछताछ के बाद भी नहीं खत्म हुए CBI के सवाल, रिया चक्रवर्ती को फिर किया तलब
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से शुक्रवार को दस घंटे की पूछताछ करने के बाद सीबीआई ने उन्हें फिर से तलब किया है। पिछले सप्ताह उच्चतम न्यायालय ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने का रास्ता साफ कर दिया था। राजपूत के पिता ने पटना में रिया और अन्य पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और धन की हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत 14 जून को उपनगरीय बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटके हुए मिले थे।
रिया को सीबीआई ने शुक्रवार को पहली बार पूछताछ के लिए तलब किया था। यह पूछताछ करीब 10 घंटे चली। एक अधिकारी के मुताबिक आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को सुबह सीबीआई की पूछ-ताछ के लिए डीआरडीओ अतिथि गृह पहुंचीं। अधिकारी ने बताया कि चक्रवर्ती को शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे जांच टीम के समक्ष पेश होने के लिए एजेंसी ने तलब किया था। उन्होंने बताया कि चक्रवर्ती उपनगरीय सांता क्रूज स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह जाने के लिए सुबह 10 बजे अपने घर से निकलीं। एजेंसी की जांच टीम यहीं रह रही है।
सुशांत केस में जांच के दौरान क्या महाराष्ट्र पुलिस किसी राजनीतिक दबाव में थी? देवेन्द्र फडणवीस का सवाल
सीबीआई टीम अभिनेता की मौत के मामले की जांच के लिए पिछले आठ दिन से शहर में है। बृहस्पतिवार (27 अगस्त) को एजेंसी ने चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया था। एजेंसी ने शौविक से आठ घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। सीबीआई इस मामले में अब तक अभिनेता के साथ फ्लैट में रहने वाले उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, खाना बनाने वाले नीरज सिंह और घरेलू  सहायक दीपेश सावंत और अन्य से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई द्वारा इस मामले की जांच अपने हाथों में लिए जाने से पहले मुंबई पुलिस अभिनेत्री का बयान दर्ज कर चुकी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks