
कासगंज ! उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत पुलिस अधीक्षक कासगंज श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला एवं बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज शुक्रवार को जनपदीय महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के फलस्वरूप समाज में महिलाओं को मिल रही नई पहचान के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बताया गया कि
आज की महिलाएं सिर्फ घर की चार दीवारी तक सीमित नहीं हैं। वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। चाहे वो विज्ञान हो, खेल हो, राजनीति हो या फिर व्यापार, महिलाएं हर जगह अपनी पहचान बना रहीं हैं। महिलाओं की इस नई पहचान के पीछे के मुख्य कारण शिक्षा, समाज में बदलाव, सरकारी नीतियां, तकनीक तथा जागरूकता है।
इसके साथ ही महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वस्थ्य रिलेशनसिप एवं महिलाओं की सुरक्षा सहायता हेतु निर्मित न्यायिक कानूनों का दुरुपयोग, झूठे मुकदमों के परिणाम, साइबर हिंसा, प्रेम सम्बन्धों में घर से पलायन एवं एवं नशीली वस्तुओं का सेवन न करने एवं नशावृत्ति के कारण परिवार को होने वाली शारीरिक, आर्थिक व सामाजिक क्षति के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए जागरूक किया गया। नशे की लत छोड़ने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति जागृत करने एवं नशामुक्ति विशेषज्ञों एवं परिवार के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन कराये जाने हेतु अवगत कराया गया एवं नशा मुक्ति सम्बन्धित पंपलेट वितरित किए गए, इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारे में चर्चा करते हुए जागरुक किया गया है ।